करोना से दोस्ती ही बेहतर ...
वैसे तो करोना ने जनवरी में ही दस्तक दे दी थी, हमारी बेरूखी पर उसने चीन,इटली ,अमेरिका जैसे विकसित देशों में अपना तांडव भी दिखाया, अंततः करोना हमारे भी गले पड़ ही गया,पिछले दो माह से हमारी तमाम मान-मनौव्वल से बेपरवाह करोना अपने लगातार पैर पसार रहा हैं , आज पुरा विश्व नीरीह प्राणी बन हाथ पर हाथ धरे बैठा हैं,तमाम सुपर पावर जल से आकाश तक बिजली की गति से शिकार करने वाले भी मुंह छुपाए दुबके हुए हैं , तमाम संसाधन, संगठन , अनुसंधान, अनुष्ठान सब फेल ....करोना के लगातार बढ़ते संक्रमण से निकट भविष्य में किसी तरह का भी छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं हैं, हमारे देश के लिऐ इस वायरस का यह सुखद अनुभव ही हैं की अभी तक अन्य संक्रामक बीमारी की अपेक्षा कम जानलेवा रहा हैं कई लोग तो अनजाने में ही इसके शिकार होकर ठीक भी हो गये, दरअसल पिछले कुछ वर्षों से हम लगातार किसी ना किसी वायरस की चपेट में आ रहें हैं पर बाजार की भाषा में करोना अपनी माकेटिंग ज्यादा ही सफल रहा , हेपेटाइटिस,मलेरिया,टी वी, इन्सेफेलाइटिस, डायरिया जैसी बीमारीयों में अपेक्षाकृत मौत के आंकड़े और ही भयावह हैं , इसलिए ये जरूरी हो जाता हैं की कर...