Posts

अखबार परिवार . विज्ञापन मैनेजर पुत्र और पत्रकार पुत्री .

Image
घर पर लंच टाइम में एक फोन आया, चौहान जी नमस्‍कार , सर दैनिक ................से बोल रहा हूं, सर कल एक ....................परिशिष्‍ट निकाल रहे थे, बास, कह रहे हैं आपका से छोटा सा विज्ञापन लगा लगाने को इसी जानकारी को देने के लिऐ फोन किया था, मैंने उसकी बात को नकारते हुऐ साफ शब्‍दो में कहा कि मेरा ऐसी परिशिष्‍ट से क्या लेना देना, पर वह बडे आत्‍मीयता से कहने लगा सर बस क्‍वाटर पेज का लगा रहा हूं जो बत्‍तीस हजार रुपये का ही  हैं, आपके लिऐ कौन सी बडी बात हैं, मैं सुनते ही सकपका गया 32000/... मैने कहा से तो मेरा साल भर का भी बजट नही हैं तो वह बीच का रास्‍ता निकालते हुऐ बास को मैनेज करने की दुहाई देते हूऐ 16000/ सेमी क्‍वाटर पेज की बात करने लगा, चूंकि मैं खाने की टेबल पर था, मैंने कडे शब्‍दो में ना करते हूऐ फोन बंद कर दिया करीब 40 मिनट बाद फिर उसी का फोन आया, सर बास आपसे बात करना चाहते हैं, और मेरे कुछ कहने से पहले ही, सर नमस्‍ते ,बालक कह रहा था आप नाराज हैं कुछ गलती हो गई क्‍या, बताइऐ, मैने कहा यार ऐसा कुछ नही हैं पर न तो मेरा ऐसा कोई व्‍यवसाय है जिसमें विज्ञापन की जरूरत हो और न मेरी...

कभी नऐ पाकेट में दे दें तुमको चीज पुरानी....

Image
पिछले दिनो बाजार से देख समझ कर लेने के बावजूद घर पर पहुचते ही श्रीमति ने अंगूर में खांमीया निकाल दी दरअसल हमने खरीदे तो कैप्‍सूल आकार के थे , पर घर पर प्‍लास्टिक खोलकर देखने पर कुछ तो मनमाफिक थे बाकी छोटे छोटे गंदे सडे दाने, अपनी इस करतूत पर हमें विश्‍वास नही हो रहा था और फल वाले की बाजीगरी गले नही उतर रही थी, हम दूसरे दिन फिर वही पहुंचें और मासूम फल वाले की बाजीगरी के आड में चल रहा बाजार का शातिर कारोबार देखकर दंग रह गऐ दरअसल वह काले रंग की प्‍लास्टिक में पहले ही छोटे गंदे सडे दाने, डाल कर रखता था फिर उसी में हमारी आपकी पंसद के कुछ अंगूर डाल के टिका देता था, इसी तरह ऐ बार हमारे प‍‍रीचित आम वाले ने तमाम आम सजा कर रखने के बाद भी देने से यह कह कर इन्‍कार कर दिया की बापकी लायक नही हैं केमिकल से पकाये गऐ हैं, जबकी चह बेच रहा था, खैर ये तो सच हैं कि व्‍यवसाय पांच्‍ की चीज को छ में बेचना नही रहा अब बाजार अब पांच से पचास करने का नाम हो गया हैं, फिर ये तो धंधा हैं भाई बात, दर्जन भर केले / अण्‍डे घर पर ग्‍यारह हो जाते हैं,किलो का तीन पाव, मूंगफली के पेस्‍ट से काजू बन जाना डोरा की अण्‍डरविय...

अन्ना का अतिवाद

Image
अन्‍ना फेक्‍टर पर बात करते हुऐ एक मित्र द्वारदिया यह तर्क कुछ बैचेन सा लगा कि ऐसे आन्‍दोलन जो लोकलुभावने होने की वजह से व्‍यापक जनसमर्थन बटोरते हैं उनमें अतिवाद पनपता हैं, जो समाज में तेजी से जहर घोलता हैं, मेरे जहन में तुरंत अन्‍ना की अकडती उगली और तरेरती आंखो की भाषा समझ में आने लगी, साथ ही ये भी समझ आने लगा की प्रजातंत्र में जनसमर्थन से बना जनप्रतिनीधि कई बार दंबगई पर क्‍यो उतारू हो जाता हैं, जिसे हम समय समय पर महसूस कर व्‍यवस्‍था को कोसते हैं, अतिवाद को परिभाषित करने के कई प्रकार हो सकते हैं। इसकी व्याख्या कई तरह से की जा सकती है। लेकिन इससे शायद ही कोई असहमत हो कि हम शनै:-शनै: अतिवादी होते जा रहे हैं जिसका प्रभाव हमारे जीवन के आचार;विचार और व्यवहार पर चौतरफा दिखाई दे रहा है। यह प्रभाव जितना सामाजिक है उतना मानसिक भी जितना सार्वजनिक है, उतना व्यक्तिगत भी और जितना बाहरी है उतना आंतरिक भी। अतिवाद विचार का है , मानस का है , वृत्ति का है , यहां तक कि शांति और सहिष्णुता का भी है। हमारे ऊपर निरंतर हावी रहने वाली अशांति , अस्थिरता इस बात का निरंतर अहसास कि कहीं कुछ गड़बड़ है या ...

सर आप तो आप ही हैं .....

Image
भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के डमी को संस्कारित करने के लिए उन्हें शिशु मंदिर में दाखिले का नाटक किया गया, उसी चौक पर दूसरे दिन कांग्रेसियों ने बीच चौराहे पर राजनीति की पाठशाला खोल दी। इस पाठशाला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के डमी को बदजुबान और मंदबुद्धि करार देते हुए न सिर्फ उन्हें राजनीति की पाठशाला से टीसी देकर स्कूल से निकालने का ड्रामा हुआ, बल्कि गडकरी को मानसिक अस्पताल में दाखिला देने के लिए उनकी मां को सलाह भी दी गई। साठ के दशक में बनी एक फिल्म के सीन में जवान निकम्मेा बेटे ने माता पिता को यह कहा था कि पैदा करने में तो मजा आया अब खिलाने में क्योि जान निकल रही हैं, समाज को यह डायलाग काफी नागवार गुजरा था काफी हो हल्लाा हुआ था,फिल्मो निर्माता ने क्षमा मांगते हुऐ यह सीन फिल्मम से हटा दिया था, आज हम रैंप्पह पर कम से कम कपडे पहनने वाली माडल के बचे कपडेा का भी फिसल जाना और नेताओ की जुबान फिसल जाना एक ही तरह कारनामा हैं, जो बेशक मीडिया के लिऐ मसाला तो हैं पर इन घटनाओ के देख / सुन कर बडी बेशर्मी महसूस होती है, हम किन लोगो को सवा सौ करोड आबादी क...

अपनी ही दुकान

Image
देहरादून से मंसूरी जाते हुऐ काफी देर बाद बस के रूकते ही चाय व नाश्तेे की तलब में लगभग बस की हर सवारी नीचे उतर कर टाट की होटलनुमा चाय की दुकान के सामने सिमट गई , जहां बडी भटटी पर छोटी छोटी केतली में चालू और महाराजा के नाम से दो दाम की चाय बन रही थी ,सामने अलग अलग कांच की बरनीयो में बिस्कुट, चाकलेट, तोश, ब्रेड रखे थे , आठ नौ साल का एक स्मा इलिग फेश का लडका पैंबद लगी निकर हल्की महीन कमीज पहने ठंड से बेखौफ अपनी उगलीयो में चार चार गिलास गर्म चाय लिऐ दोड दोड कर सर्व कर रहा था और उतनी ही तेजी से खाली हो रहे गिलास को टंकी के पानी में खंगाल भी देता था, लकडी की पटिया ही टेबल कुर्सी थे , इस होटल का वेटर, स्प लायर , नौकर सब कुछ यही लडका था, व चाय बनाने वाला शक्सद मालिक, गा्हक किसी टूरिस्ट बस के रूकने से ही आते थे बाकी कुछ खास आबादी का क्षेत्र तो था नही , बस का हार्न बजते ही जल्दू भीड छट गई, हमने भी चाय पीने के बाद उसके हाथ रूपये रख दिऐ, वह पूरी फूर्ति से चन्दज मिनटो कुछ रेजगारी चिल्हर लेकर वापस आ गया, हमने शहरी होटल के टिप्सर की दर्ज पर एक सिक्को उसकी ओर बढा दिया, वह पहले तो सकपकाया फिर कनखियो स...

सुरक्षा -किस की और कितनी …..?

Image
लैड माइंस ब्लास्ट……..हर बार की तरह वैसे ही खून से लथपथ कभी आदीवासी, कभी पुलिस, कभी सूदूर जंगलो मे रहने वाले ग्रामीणो की लाश.और अब कुछ नेता किस्म के लोग भी.। मौतों में अपने परिजनो को खोजते-भटकते या फिर चिथडो से लिपट के रोते लोग, हर बार की तरह वैसे ही मीडिया के लोगो की टी आर पी बढाती ब्रैकिंग न्यू ज, कैमरे के साथ भागता रिर्पोटर मुंह लटकाऐ मंत्री संत्री पक्ष विपक्ष्‍ गले के बजाय पेट से निकलते घोर निन्दाू बयान गुनाहगारों को सजा देने के वैसे ही वायदे , कायराना हरकत की फिलासिफी की बात कर खाली हाथ दिखाने की सरकारी फितरत पत्तोस को फूल बनाकर श्रद्वासुमन की रस्म अदायगी फिर नगर निगम के कचरो वाहनो से शहीद की डब्बा बंद होम डिलवरी , और कल को प्रोग्राम कहां कहां उद्रघाटन करना हैं , कहां क्याह भाषण पढना क्याो घोषणा करनी हैं कितने लोग जुटेगे, कहां पुतला जलवाना हैं कहां कहां बंद करवाना हें कौन रात केा मीडिया के साथ बैठ समाचार को को अपने पक्ष में सेट करेगा , संगठन को मजबूत कैसे किया जाऐ कौन कौन सी लोकलुभानी योजनाऐ तैयार हैं जिससे वोट बैंक बढेगा, विपक्ष से कैसे निपटना हैं आला कमान और राज्येपाल से राज...

कबूतर

Image
थी बडी दोस्ती इन दो कबूतरो में, रोज मिलते थे ये शांतिवन के चबूतरो पे बरसो पुराना याराना था, एक का मंदिर दूसरे का मस्जिद की गुम्बदद पर घराना था, रोज की तरह जब इनमें चल रही थी गुटुर गुटुर, बीच में आ गिरा एक सफेद घायल, दोनो से उसका दुख देखा न गया, बडे प्यार से उसकी सेवा जतन किया , ठीक होते ही सफेद कबूतर तो फूर्र हो गया, पर जाते इन दोनो के बीच जाने क्याय बीज बो गया] धर्म के नाम पर ये दोनो नशेमान हो गऐ , पुर्वजो से चले आ रहे रिश्तेा लहूलहान हो गऐ, एक बुढे कबूतर इनका खूनखराबा देखा न गया, उसने पहले उस सफेद कबूतर का पता किया, फिर इनको अपने पास बैठाया और बताया , जिस घायल सफेद कबूतर ने था इन्हेऐ लडाया ... वह तो संसद की गुम्बेद से था आया .......